Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

सर्दियों में खाएं मक्के की रोटी, सेहत बनेगी फिट

Posted at: Jan 19 2019 2:52PM
thumb

आज के समय में जब हर व्यक्ति की हडि्डयां समय से पहले ही कमजोर होने लगी हैं तो मक्का की रोटी का सेवन यकीनन लाभदायक होगा। दरअसल, मक्का में जिंक, आयरन, मैग्नीशियम व फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हडि्डयों के घनत्व को बढ़ाने के साथ−साथ अर्थराइटिस व ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से भी बचाव करते हैं।

गर्भवती महिला अवश्य करें सेवन
अन्य लोगों की तरह ही गर्भवती महिला के लिए भी यह बेहद अच्छा माना गया है। दरअसल, इसमें फोलेट व विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व गर्भस्थ शिशु के विकास में मददगार होते हैं। वहीं अगर किसी महिला की प्रेग्नेंसी में कॉम्पलिकेशन हैं तो उसे मक्का की रोटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।
 
आंखों के लिए फायदेमंद
जो लोग चाहते हैं कि उन्हें लंबे समय तक चश्मा न लगे, उन्हें मक्का की रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, मक्का में पाया जाने वाला बीटा−कैरोटीन बाद में विटामिन ए में बदल जाता है। यह विटामिन ए आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखता है और कई तरह के आंखों के रोग से बचाता है। इसके अतिरिक्त यही विटामिन ए त्वचा पर भी अपना सकारात्मक असर छोड़ता है।
 
पेट की समस्‍याओं ने मिलेगा निजात
मक्का की रोटी पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पेट की कई तरह की परेशानियों जैसे पेट फूलने, एसिडिटी व कब्ज आदि को दूर तो करती हैं ही, साथ ही पचने में भी बेहद आसान होती हैं। इतना ही नहीं, इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को दुरूस्त रखता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे फूड क्रेविंग्स से आसानी से बचा जा सकता है। 
 
दिल रहेगा स्‍वस्‍थ्‍य
मक्का कई तरह के हृदय रोगों की संभावना को काफी हद तक कम करता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कई मायनों में दिल के लिए लाभकारी होता है। वहीं दूसरी ओर बैड कोलेस्टॉल को कम करके गुड कोलेस्टॉल की मात्रा को शरीर में बढ़ाता है।