Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

अगर आपकों है ये खराब आदतें तो हो जाए सावधान हो सकता है एसा

Posted at: Sep 8 2019 2:15AM
thumb

लिवर जब बीमार होता है तो शरीर में कई समस्याएं सिर उठाने लगती हैं। अस्वस्थ जीवनशैली, खान-पान की खराब आदतें और लंबे समय तक शरीर में आ रहे बदलावों को नजरअंदाज करना लिवर से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा देता है। शरीर की पांच सौ से अधिक गतिविधियों में लिवर की भूमिका होती है। शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने का काम लिवर का ही होता है। खाने से बनने वाली ऊर्जा को बनाए रखने से लेकर शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को साफ करने का काम भी लिवर ही करता है। खून को शरीर का दर्पण कहते हैं और इस दर्पण को साफ रखने में भी लिवर की खास भूमिका होती है। हमारे रक्त से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करने का काम भी लिवर के ही जिम्मे है। ऐसे में लिवर में जरा सी भी परेशानी कई तरह की बीमारियों को न्योता दे सकती है।