Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

अखरोट के सेवन से मिलती है इन रोगों से निजात, जानिए

Posted at: Oct 13 2019 1:02AM
thumb

मेवो के मुकाबले अखरोट में अधिक मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड होते हैं। इसके अलावा अखरोट में विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और ज़िंक भी मौजूद होता है। और साथ ही इसमें डाइट्री फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भी मौजूद होते हैं। तो चलिए जानते हैं अखरोट खाने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं।

1. रोजाना अखरोट खाने से आपको तनाव से छुटकारा मिलता हैं।और अच्छी नींद आती है। क्योंकि इसमें मेलाटोनिन नाम का तत्व होता है। जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। और साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

2. अखरोट में पाया जाने वाला मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल स्वास्थ्य रखता है। और दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाने से तंत्रिका तंत्र सही तरह से काम करता है। जिसकी वजह से याददाश्त तेज होती हैं।

3. अखरोट का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। क्योंकि इसमें अल्फा लिनोलेनिक नामक एसिड होता है। जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा अखरोट में पाया जाने वाला मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन की समस्या को भी दूर करता है।