Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

‘इन’ गंभीर बिमारियों का रामबाण ईलाज है ‘तुलसी’

Posted at: Nov 8 2019 2:41PM
thumb

हमारे देश में तुलसी को माता माना जाता है और तुलसी की पूजा भी की जाती है। आमतौर पर तुलसी को सुख और कल्याण के तौर पर देखा जाता है, वहीं पौराणिक महत्व से अलग तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। सर्दी-खांसी से लेकर बड़ी से बड़ी और भयंकर बीमारियों में इसका सेवन रामबाण माना जाता है। यह एक एक कारगर औषधि है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। यहाँ तक की डायबिटीज के मरीजों को तो इसका सेवन जरुर करना चाहिए।
जानिए तुलसी के महत्वपूर्ण गुण…
1. तुलसी की पत्तियों को चाय बनाते समय इस्तेमाल किया जा सकता है. या फिर इसे कच्चा, पाउडर, पेस्ट या हर्बल सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
2. डायबिटीज के मरीजों को तुलसी का सेवन जरूर करना चाहिए. यह उनके लिए कभी असरकारी सिद्ध हो सकती है. यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।
3. किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों के लिए भी तुलसी फायदेमंद होती है।
4. इसका इस्तेमाल बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी किया जाता है. यह एक डिटॉक्सीफाइंग, क्लिंजिंग और प्यूरिफाइंग एजेंट के रूप में कार्य करती है।
5. आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, गले की खराश, सर्दी, खांसी, फ्लू और सीने में जमाव आदि से बचाव के लिए भी तुलसी का सेवन किया जाता है। 
6. इसके औषधीय गुण क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों को ठीक कर देते हैं।
7. वहीं तनाव या स्ट्रेस से राहत पाने के लिए भी यह कारगार है. तुलसी शरीर की प्रतिरक्षा को बढाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करती है।
8. इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एसेंशियल ऑयल्स, विटामिन ए और सी पाया जाता है।
9. आपको बता दें कि तुलसी दांतों से जुड़ी समस्याओं जैसे- सूजन, कैविटी, गम्स से भी राहत देती है।