Friday, 03 May, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

महीनों से कब्ज से परेशान छाछ में मिलाकर पिएं ये पाउडर, पेट हो जाएगा बिल्कुल साफ

Posted at: Apr 16 2024 5:26PM
thumb

आज के समय में कब्ज एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे अमूमन लोग परेशान रहते हैं। कब्द की वजह से पेट दर्द, मतली, उल्टी, पेट में भारीपन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज एक ऐसी बीमारी है जो अगर लंबे समय से है और आप इसे इग्नोर करते हैं तो ये किसी बड़ी बीमारी की वजह भी बन सकती है। इसलिए इसका सही समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपको अगर बार-बार कब्ज की समस्या हो रही है, तो पहले उसके अंदरूनी कारण का पता लगाना जरूरी होता है। तभी आप इस समस्या का जड़ से खात्मा कर सकते हैं। अगर आपको इसकी असल वजह नहीं पता है और आप दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको तभी तक आराम मिलेगा जब तक आप दवाएं खाते हैं। दवा बंद करने के बाद ही ये समस्या फिर से हो सकती है। बता दें कि कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी आपके काम आ सकते हैं। 

आज हम आपको एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा बताएंगे जिससे कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अगर आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है, तो इस घरेलू नुस्खे की मदद से उसे दूर किया जा सकता है-

कब्ज को जड़ से खत्म करने का घरेलू नुस्खा

कब्ज से राहत दिलाने में छाछ भी आपकी मदद कर सकता है। छाछ हमारे पेट को ठंडा रखने में मदद करता है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप छाछ के साथ त्रिफला चूर्ण को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपको खाने में भी स्वादिष्ट लगेगा बल्कि कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करेगा।

बता दें कि आप छाछ के साथ इसका सेवन सुबह के समय कर सकते हैं। दरअसल छाछ ठंडा होता है इसलिए इसको शाम के समय ना खाने की सलाह दी जाती है। आप सुबह या दोपहर के समय छाछ में त्रिफला चूर्ण मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।  ऐसा करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिल सकती है।