Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

आंखों के लिए बेस्ट है योग

Posted at: Jun 19 2018 2:40PM
thumb

आंखे सबसे अनमोल हैं, इससे हम दुनिया के खूबसूरत रंगों को देख सकते हैं। बढ़ती उम्र, शारीरिक कमजोरी या फिर अपनी कुछ गलतियों के कारण आंखों की रोशनी कम होनी शुरू हो जाती है।

आंखें कमजोर होने से देखने में परेशानी होती है और एक बार अगर यह परेशानी आनी शुरू हो जाए तो बढ़ती ही जाती है। यहां तक की चश्मा लगाने का नौबत आ जाती है। इससे बचने के लिए विटामिन ए युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ एक्सरसाइज से भी आंखों का रोशनी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानें आंखों के लिए कुछ आसान योग और एक्सरसाइज। 

कंप्यूटर पर लगातार 7-8 घंटे काम करने से आंखों की रोशनी पर इसका असर पड़ता है। इससे हम सामान्य की बजाए कम आंखें झपकते हैं, जिससे ड्रायनेस बढ़ती है और आंखों पर स्ट्रैस भी पड़ता है। काम से कुछ समय निकाल कर दिन में 3-4 बार कम से कम 3-4 सेकंड के लिए पलकें झपकाएं। इससे आंखें फ्रेश हो जाएगी।  

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह आसान और असरदार एक्सरसाइज है। आंखों को पहले 10 बार क्लॉकवाइज और 10 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। इससे फर्क दिखाई देने लगेगा। 
काम करके थक गए हैं तो कुछ देर के लिए कुर्सी पर आराम से बैठें, सिर पीछे की ओर करें और आंखें बंद कर लें। इसी पोजीशन में 3 मिनट के लिए रहें। यह एक्सरसाइज दिन में एक बार करें। 
पलथी लगाकर आराम से बैठ जाएं और अपने हाथ चेहरे के सामने फैलाएं। मुट्ठी बंद कर लें और अंगूठे को ऊपर की तरफ रखें। अंगूठे पर पूरी तरह से फोकस करें और धीरे-धीरे हाथ को चेहरे के पास लाएं। नजडर लगातार इसी पर टिकाई रखें। धीरे-धीरे इसे दूर ले जाएं। इसी तरह जूम इन जूम आउट एक्सरसाइज करें।