Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

हड्डी को मजबूत बनाता है अनानास

Posted at: Oct 15 2018 12:44PM
thumb

अनानास फल मीठा व स्वाद से भरपूर होता है| इसमें अनेकों गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर हैल्दी व फिट रहता है| इसको खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और पेट संबंधी बीमारियों से निजात मिलता है। बिटामिन सी और ए से अधिक अनानास वजन घटाने में भी अत्यंत लाभदायक है। इसका सेवन स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसको खाने से पाचन शक्ति सुचारु रहती है। इसमें फायबर, पोटेशियम, फ़ॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनानास कोशिकाओं के क्षय को रोकता हैं। इसके सेवन से गठिया, ह्रदय संबंधी रोग दूर हो जाते हैं। इसमें एंटी कैंसर एजेंट पाया जाता है। रोज़ाना अनानास को खाने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

ब्रोमलिन एंजाइम अनानास में पाया जाता है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करने में सहायक है। फाइबर और मैग्नीशियम की मात्रा अनानास में अधिक होती है। इसके अलावा इसमें बीटा केरोटिन, थाइमीन भी पाया जाता है जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है।

हड्डी को मजबूत बनाने में अनानास बहुत फायदेमंद है। इसको खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर हैल्दी रहता है। पाइनेपल मसूडों और दांतों को हैल्दी रखने में बहुत कारगर है। इसको खाने से दांत मजबूत बनते हैं। यह सूजन कम करने में भी बहुत लाभदायक है।