Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

सेहत के लिए वरदान है शरीफा

Posted at: Nov 12 2018 1:28PM
thumb

 गठिया में सहायक

रोज़ाना इस फल को खाने से गठिया रोग ठीक हो जाता है| इस फल में आयरन अधिक होता है जो एनीमिया के पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

शरीफा फल में मैग्नीशियम बहुतयत मात्रा में होता है जिससे हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है| नियमित इसका सेवन शरीर को सुचारु बनाता है|

वजन बढ़ाए

कमजोर लोगों के लिए इस फल को खाना बहुत लाभदायक होता है| इसको खाने से वजन बढ़ता है और शरीर फिट रहता है| रोज़ाना इस फल का सेवन करें।

खनिजों से भरपूर

शरीफा में पोटेशियम भरपूर होता है जिससे मांसपेशियां मजबूत बनती है। इसमें पाए जाने वाला मैग्नीशियम गठिया के दर्द से राहत दिलाने में बहुत मददगार है। इसमें फाइबर अधिक होता है जो पाचन क्रिया को सुचारु बनाता है।

आखों के लिए लाभदायक

शरीफा में विटामिन ए अधिक होता है जो आंखों की रौशनी बढ़ाने में फायदेमंद है। इसको खाने से आंखें हैल्दी रहती है|