Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

खेल

हम आईओसी के फैसले के साथ हैं : एफआईएच

Posted at: Mar 25 2020 5:36PM
thumb

लुसाने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और मेजबान देश जापान के ओलम्पिक स्थगित करने के फैसले के साथ है। एफआईएच के सीईओ थिएरी वेल ने एक बयान में कहा, ‘‘आईओसी की तरफ से मैं आईओसी, टोक्यो 2020 आयोजन समिति, जापान के अधिकारियों और टोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने ओलम्पिक को अगले वर्ष तक स्थगित करने का फैसला किया है।
 
वेल ने कहा, ‘‘इस फैसले से वैश्विक हॉकी समुदाय को स्पष्टता मिलेगी और मुझे विश्वास है कि इस फैसले को सभी खिलाड़ियों का समर्थन मिलेगा जो संकट के इस समय में अपनी ट्रेनिंग को लेकर काफी चुनौतियों का सामना कर रहे थे। आज सबका ध्यान इस तरफ है कि घर पर रहकर कोविड-19 महामारी से लड़ा जाए। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के अगले वर्ष सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।