Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

खेल

खिलाड़ियों की कार पलटी - कोच की मौत, तीन खिलाड़ी घायल

Posted at: Feb 5 2018 11:50AM
thumb

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज एक कार के अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार हॉकी कोच की मौत हो गई। इस हादसे में तीन महिला खिलाड़ी भी घायल हुई। जानकारी के अनुसार जम्मू में आयेजित प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ी अपने कोच के साथ पुंछ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार राजौरी में मांजाकोट के समीप सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान पुंछ निवासी शाम लाल शर्मा (65) के रूप में की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।