Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

खेल

हॉकी इंडिया का नया साझेदार बना ओडिशा

Posted at: Feb 15 2018 2:39PM
thumb

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंटों के आयोजन का गढ़ बन चुका ओड़शिा अब हॉकी इंडिया (एचआई) का अगले पांच साल के लिए नया साझेदार बन गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अंतरारष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र ध्रुव बत्रा तथा भारतीय महिला एवं पुरुष हाॅकी टीमों के कप्तान मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। पटनायक और बत्रा ने इस मौके पर दोनों भारतीय टीमों की नई जर्सी को भी लांच किया। इस अवसर पर ओड़शिा के लाडले हॉकी खिलाड़ी दिलीप टिर्की, पूर्व भारतीय कप्तान धनराल पिल्लेई और विरेन रक्सिना भी मौजूद थे।