Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

भारत ए ने दक्षिण कोरिया को 7-2 से पीटा

Posted at: Jul 13 2018 8:23PM
thumb

बेंगलूर। वरुण कुमार के डबल से भारत ए हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को तीसरे अभ्यास मैच में शुक्रवार को 7-2 से पीट दिया। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 1-1 से ड्रा रहा था जबकि भारत ने दूसरा मैच 7-3 से जीता और अब तीसरे मैच में भी भारतीय टीम ने सात गोल ठोक दिए। भारत ए टीम ने 15वें मिनट में अपना पहला गोल अमोन मिराश टिर्की के जरिये किया।

वरुण ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर 2-0 कर दिया। यांग जिहुन ने 22वें मिनट में दक्षिण कोरिया का पहला गोल किया। वरुण और दिलप्रीत सिंह ने 30वें और 31वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-1 पहुंचा दिया। ली जंगजुन ने 37वें मिनट में मेहमान टीम का दूसरा गोल किया। नीलकांत शर्मा (40), सुमित कुमार (49) और गुरंजदर सिंह (60) ने भारत के शेष गोल करते हुए टीम को फिर बड़ी जीत दिला दी।