Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 4-1 से हराया

Posted at: Jul 15 2018 11:12AM
thumb

एंटवर्प (बेल्जियम)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को शुरू हुए छह देशों के अंडर -23 टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में दबदबा बनाते हुए आयरलैंड को 4-1 से शिकस्त दी। हालांकि आयरलैंड ने पहला गोल एडेल नीलैंड की बदौलत पांचवें मिनट में ही दाग दिया था, लेकिन भारत ने वापसी करते हुए 11वें मिनट में ज्योति के गोल से बराबरी हासिल की।
इसके बाद मुमताज खान ने 22 वें मिनट में फील्ड गोल किया। भारतीय टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा जिससे उसने आयरलैंड की फारवर्ड को सर्कल से दूर ही रखा। भारतीय स्ट्राइकरों ने आयरलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाते हुए 28 वें और 37 वें मिनट में मनप्रीत कौर की बदौलत गोल कर आसान जीत दर्ज की।