Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप के लिए लंदन रवाना

Posted at: Jul 16 2018 12:48PM
thumb

नई दिल्ली। अनुभवी फॉरवर्ड रानी की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी लंदन में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाले महिला विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए रवाना हो गयी। 18 सदस्यीय भारतीय टीम की गोलकीपर सविता टीम की उपकप्तान हैं। लंदन में 21 जुलाई से शुरू हो रहे टूनार्मेंट में भारत मेजबान देश एवं दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की अमेरिका और 16वीं रैंकिंग के आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में है। 
भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। भारत का पहला मुकाबला 21 जुलाई को मेजबान और ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक मुकाबले में हराया था। पिछले आठ वर्षों में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम विश्व कप में पहली बार में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम में सिर्फ रानी और दीपिका को ही विश्व कप में खेलने का अनुभव है जबकि बाकी खिलाड़ी पहली बार विश्व कप खेलेंगी। हालांकि टीम में कई खिलाड़ियों को 100 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है।