Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

खेल

एशियन चैंपियंस ट्राॅफी : भारत ने जापान को 9-0 से हराया

Posted at: Oct 22 2018 6:17PM
thumb

मस्कट। गत चैंपियन भारतीय सीनियर पुरूष हॉकी टीम ने यहां चल रहे एशियन चैंपियंस ट्राॅफी में जापान को एकतरफा मैच में 9-0 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में हुये मैच में भारतीय टीम के छह खिलाड़ियों ने गोल किये। स्ट्राइकर ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह ने दो दो गोल किये जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।
उपाध्याय ने भारत के लिये चौथे मिनट में गोल किया और इसके बाद 45वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा जबकि हरमनप्रीत ने 17वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया तथा 21वें मिनट में एक और गोल दागा। जापान की टीम का डिफेंस भारत के सामने पूरी तरह विफल रहा और मनदीप सिंह ने आखिरी क्वार्टर के 49वें और 57वें मिनट में गोल किये। जापान के गोलकीपर ताकाशी योशिकावा आठवें मिनट में हरमनप्रीत कौर के पेनल्टी कार्नर को रोकने के चक्कर में चोटिल हाे गये जिसके बाद रिजर्व जापानी खिलाड़ी युसुके ताकानो कीपिंग के लिये उतरे। हालांकि उन्हें भी भारतीय खिलाड़ियों ने परेशान किया।