Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

खूबसूरत फ्लुविया लासेर्डा प्लस साइज मॉडल ब्राज़ील की है

Posted at: Jun 16 2019 12:45PM
thumb

फ्लुविया लासेर्डा ब्राज़ील की एक प्रसिद्ध प्लस साइज मॉडल है। फ्लुविया के लिए मॉडल बनना बिल्कुल आसान नहीं था, जीवन मे काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। फ्लुविया अपने प्लस साइज के वजह से काफी हॉट नजर आती है। आज हमलोग फ्लुविया के बारे में विस्तार से जानेंगे। रियो डी जनेरियो में फ्लुविया का जन्म 1980 को हुआ था। फ्लुविया 1996 में यूनाइटेड स्टेट शिफ्ट हो गयी थी। फ्लुविया को दूसरे के घरों में आया तक का काम करना पड़ा था। प्लस साइज मॉडलिंग की शुरूआत फिल्मी स्टाइल में हुआ था। न्यूयॉर्क शहर में एक बार फ्लुविया बस में सफर कर रही थी। तभी फैशन पत्रिका के एडिटर ने फ्लुविया को देखा। एडिटर ने फिर प्लस साइज मॉडलिंग का ऑफर दिया। फ्लुविया के चाहनेवाले पूरे विश्व मे है। इंस्टाग्राम में फ्लुविया के लगभग 4 लाख फ़ॉलोअर्स भी है। 2013 में ही फ्लुविया ने वालेस के साथ शादी कर ली थी। फिलहाल फ्लुविया दो बच्चों की माँ भी है।