Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

पति से अलग होते ही अभिनेत्री ने लिखी पोस्ट, फैंस को दी ये सलाह

Posted at: Aug 13 2019 1:39PM
thumb

मुंबई। गायिका-अभिनेत्री माइली सायरस और उनके पति लियाम हेम्सवर्थ शादी के अलग होने की खबर आई थी। पति से अलग गोने के बाद माइली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए नोट लिखा है। गायिका ने एक व्यक्ति के रूप में अपने विकास पर बात करते हुए लिखा है कि एक इंसान के रूप में विकसित होने से कैसे नहीं बचना चाहिए। माइली ने अपने जीवन के बारे में बताया और कैसे वह समय-समय पर खुद को विकसित होने से रोक नहीं पाती है। माइली ने लिखा- विकास से मत लड़िए, क्योंकि आप कभी नहीं जीत पाएंगे।
बता दें पति से अलग होने की पुष्टि करते हुए माइली के प्रतिनिधि की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। स्टेटमेंट में लोगों और प्रेस से दोनों की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी बात कही गई है। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।