Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

कोरोना से पीड़ित हॉलीवुड एक्टर मार्क ब्लम का निधन

Posted at: Mar 27 2020 9:35PM
thumb

मुंबई। कोरोना वायरस दिन पर दिन फैलता ही जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कई तरीका किए जा रहे हैं। लोगों को घरों में ही रखा जा रहा है। बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। तो वहीं इससे पीड़ित लोगों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर मार्क ब्लम भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उनका उपचार जारी थी। लेकिन मार्क कोरोना से ये जंग जीत नहीं पाए व उन्होंने दम तोड़ दिया। 
हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम कोरोना से संक्रमित थे जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी जैनेट जैरिश ने दी है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जैनेट ने एक ई-मेल के जरिए ये सूचना पहुंचाई है। जैनेट ने ई-मेल में लिखा था, 'मेरे पति ने कोरोना वायरस के बाद हुए कॉम्पलिकेशन्स के चलते कल इस संसार को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. मार्क की आयु 69 वर्ष थी। 
मार्क को उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। मार्क ने सिनेमा व थियेटर दोनों में ही बेहतरीन कार्य किया है। आखिरी बार मार्क नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'यू' में दिखाई दिए थे। उनकी अदाकारी को इस वेब सीरीज में भी बहुत ज्यादा सराहा गया था। ये सीरीज भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुई थी। सीरीज के दो सीजन आए थे। वहीं इसके तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन दर्शकों को तीसरे सीजन में अब मार्क की कमी खलेगी।