Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

मां बनीं ये टीवी स्‍टार, दिया बेटी को जन्‍म

Posted at: Feb 5 2018 5:19PM
thumb

लॉस एंजिलिस। रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। 20 वर्षीय स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इस खबर की जानकारी दी और कहा कि उनकी 'खूबसूरत और स्वस्थ्य लड़की' का एक फरवरी को जन्म हुआ। केली ने सार्वजनिक रूप से बच्ची के पिता का नाम नहीं बताया है। इस समय वह रैपर ट्रेविस स्कॉट के साथ रिश्ते में हैं। केली ने पोस्ट कर कहा है कि वह इस जानकारी को छुपा कर रखने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी चाहती हैं।