Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

घर में मृत मिले अभिनेता हैरी एंडरसन

Posted at: Apr 17 2018 1:40PM
thumb

एशविले। टेलीविजन की हास्य श्रंखला ‘‘ नाइट कोर्ट ’’ के मुख्य कलाकार हैरी एंडरसन उत्तर करोलिना के अपने घर में आज मृत मिले। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। एशविले पुलिस विभाग की ओर से जारी वक्तव्य में बताया गया कि अधिकारियों को एंडरसन के घर से आज सुबह एक कॉल आया था। वह घर में मृत मिले। वक्तव्य में किसी भी किस्म के संदेह से इनकार किया गया है। वह अभिनेता होने के साथ - साथ जादूगर भी थे।