Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

हॉलीवुड

जोश ब्रोलिन, कैथरीन के घर आई नन्ही परी

Posted at: Nov 7 2018 11:51AM
thumb

लॉस एंजेलिस। अभिनेता जोश ब्रोलिन और मॉडल कैथरीन बॉयड ने रविवार को इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की घोषणा की। जोड़े ने बेटी का नाम वेस्टलिन रेन ब्रोलिन रखा है।
 
जानकारी के मुताबिक, जोश ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "भाइयों और बहनों मैं आपको हमारी छोटी सी बच्ची वेस्टिलन रेन ब्रोलिन (बीन) से मिलवाता हूं।" 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' के अभिनेता ने मई में इंस्टाग्राम पर कैथरीन की गर्भावस्था की घोषणा की थी।