Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

बुक शेल्फ से यूं डेकोरेट करें घर

Posted at: Oct 16 2019 1:42AM
thumb

मुंबई। बुक शेल्फ का अर्थ यह नहीं की आप उसे घर के एक कोने में बना कर किताबें रख दें। किताबों के साथ शेल्फ पर कुछ अलग आइटम्स रख कर आप इसे घर के डेकोरेशन का हिस्सा बना सकते हैं। बुक शेल्फ सिर्फ उन घरों का हिस्सा नहीं होती है जो लोग किताब पढ़ना पसंद करते हैं इसमें आप अपने बच्चों व बिजनेस से जुड़ी कई किताबें भी रख सकते हैं। इसलिए बुक शेल्फ चुनने से पहले घर की डेकोरेशन, साइज व डिजाइन पर जरूर ध्यान दें।