Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

दीपावली पर बढ़ी आर्टिफिशियल लैंप की डिमांड

Posted at: Nov 2 2018 1:34PM
thumb

 दीपावली की सफाई के बाद घर और आॅफिस को लाइटिंग, दीपों और मोमबत्ती से सजाया जाता है, चूंकि हिंदू पर्वों में दीपावली एक ऐसा त्योहार है जिसे सभी धर्म के लोग मनाते हैं। यह चारों दिशाओं को दीपों से रोशन कर देने वाला त्योहार है।

हर दीपावली को बाजार में दीपों और मोमबत्ती की एक नई वैरायटी आपके सामने आती है। घर और आॅफिस को जगमगाती रोशनी से रोशन करने के लिए इस बार आर्टिफिशियल लैंप की बाजार में डिमांड अधिक है। यह लैंप दिखने में बेहद खूबसूरत और दीपों की अपेक्षा ज्यादा जलते हैं। मोमबत्ती और दीप डेकोरेशन व्यापारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया इस बार दीपावली के लिए आर्टिफिशियल लैंप की डिमांड अधिक है, कांच के अंदर रंग-बिरंगे जेल, चमक, चायना के शंख, सीप, मोती के कारण यह लैंप खरीदारों को लुभा रहे है। 

यह वैरायटी हैं बाजार में
जेल दीपक - कांच के कप में जेल दीपक की कीमत मात्र 10 से 25 रुपए तक है।
कंदिल - पुराने समय में चलने वाली कंदिल जिसे केरोसिन से जलाया जाता था, अब इसका रूप वही रखकर आधार बदलकर जेल और मोमबत्ती से बनाया जा रहा है, इनकी कीमत 80 से 140 रुपए तक है। 
वैक्स मटकी - कांच की रंग-बिरंगी मटकी को डेकोरेट किया गया है, इसकी कीमत 10 से 25 रुपए तक है। 
कैंडल स्टैंड- मोमबत्ती रखने का आकर्षक स्टैंड जो विभिन्न डिजाइनों में बनाया गया है, इसकी कीमत 25 से 65 रुपए तक है।