Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5-5 किलो के दो केन बम बरामद

Posted at: Jul 1 2019 5:58PM
thumb

पलामू। झारखंड में पलामू जिले के अति उग्रवाद प्रभावित ताल पंचायत के जमुनियाडीह इलाके में पुलिस ने आज नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए पांच-पांच किलोग्राम के दो केन बम बरामद किया है। तरहसी थाना के प्रभारी संजय नायक ने यहां बताया कि पांकी और तरहसी की सीमावर्ती जमुनियाडीह के जंगली इलाके से पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाकर दो केन बम बरामद किए हैं। बरामद बम पांच-पांच किलोग्राम के हैं। बमों को निष्क्रिय करने की कोशिश की जारी है।
 
नायक ने बताया कि सर्च अभियान जारी है। इलाके से और बम बरामद होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बम सीरीज में लगे हुए हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने बमों को देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को बरामद किया। इस बात की संभावना है कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने बमों को छिपा रखा था।