Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

होलिकाष्टक शुरू, रंगों से गुलजार हुए बाजार

Posted at: Feb 19 2018 6:00PM
thumb

रांची। सोमवार से होलिकाष्टक की शुरुआत हो चुकी है। जिसके बाद से अब होली को महज आठ दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में बाजारों में भी रौनकर आने लगी है। होली के रंगों को बाजार सजने शुरू हो गए हैं। खासकर कपड़ों का बाजार सज चुका है। पिचकारी, गुलाल और कपड़े विभिन्न रेंज में मिल रहे हैं।
पिचकारी 100 और 200 रुपये से लेकर चार-पांच हजार रुपये तक की कीमत में मिल रही हैं। लोग कपड़ों में सिर्फ रेडीमेड ही नहीं, बल्कि कटपीस की खऱीदी भी कर रहे हैं। नए कपड़ों का क्रेज महिलाओं और बच्चों में अधिक देखा जा रहा है। यूं तो बाजार में इस बार महिलाओं की पसंद को देखते हुए साड़ियों की अच्छी खासी रेंज उपलब्ध है। लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं को सिल्क साड़ियां भा रही हैं। इसके अलावा सिंथेटिक और डिजाइनर साड़ियों की भी काफी डिमांड है।
पुरुष वर्ग के लिए रंगीन कुर्ते बाजारों में आए हैं। लखनऊ के विशेष कुर्ते, खादी के कुर्ते और डिजाइनर कुर्तो से बाजार सज चुका है। सफेद कुर्तो की भी अच्छी खासी मांग है। युवतियों के लिए भी रंगीन कुर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। राजधानी के अपर बाजार और मेन रोड की दुकानों पर कुर्ता-पायजामे की बिक्री बढ़ गई है। इस बार सूती स्किन फिट कुर्ता पायजामा के कपड़े की डिमाड है। इनमें सफेद से ज्यादा रंगीन कुर्तो की बिक्री हो रही है।