Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, दिल्ली पहुंची एसआइटी

Posted at: Feb 19 2018 6:11PM
thumb

रांची। दिल्ली से रांची आ रही छात्रा के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म के मामले में मेडिकल रिपोर्ट पुलिस ने सार्वजनिक की है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। शनिवार को छात्रा की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में डॉक्टरों की बोर्ड ने की थी। 
दुष्कर्म की पुष्टि के बाद मामले की जांच के लिए गठित एसआइटी यह पता लगाने में जुट गई है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कहां और कैसे हुआ? इसी कड़ी में एसआइटी के सदस्य सोमवार को आइआरसीटीसी दिल्ली पहुंचे। यहां से पुलिस उन लोगों की जानकाली लेगी जो घटना के वक्त ट्रेन में सफर कर रहे थे। आवश्यकता अनुसार पुलिस आसपास की बर्थ पर मौजूद यात्रियों के घर जाकर केस के सिलसिले में जानकारी लेगी। बता दें कि घटना के बाद रेल एसपी संगीता तिवारी ने एसआइटी का गठन किया था। एसआइटी की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के अलावा, मुरी ट्रेन रुकने वाली अन्य जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म का मामला उस वक्त आया था जब छात्रा ने  घटना से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। इस दौरान छात्रा ने पूछताछ में पुलिस को घटना के बारे में बताया था। छात्रा के मुताबिक उसके साथ चलती ट्रेन में चाल युवकों ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित छात्रा पंजाब के फजिल्का की रहने वाली है। रांची के कडरू स्थित एक संस्थान में वह पढ़ाई करती है।
इधर, घटना वाले दिन के रांची समेत सभी जगहों के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले हैं, जिसमें घटना के बाद पीड़िता ट्रेन से हंसते हुए बाहर आती दिखाई दे रही है। वहीं घटना के दौरान जिस कोच में छात्रा सफर कर रही थी उसमें 48 यात्री थे, वहीं छात्रा को बर्थ भी लोवर दी गई थी। ऐसे में घटना होने की संभावना पर कई सवाल उठते हैं। लिहाजा पुलिस ने सवालों की तलाश कर रही है और दिल्ली पहुंची है।