Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

भोपाल: जिद पर अड़े मिर्ची बाबा, बोले- आज भोपाल में लूंगा जल समाधि

Posted at: Jun 16 2019 1:33PM
thumb

भोपाल। भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची से यज्ञ करने वाले स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा जल समाधि लेने पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन अनुमति दे या ना दे मैं भोपाल के बड़े तालाब में 2 बजकर 11 मिनट पर जल समाधि लूंगा। इसके पहले बाबा ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से जलसमाधि लेने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन कलेक्टर ने इससे इनकार कर दिया।
इसके बाद वे कलेक्टर से मिलने पहुंचे। बता दें कि महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद ने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए साढ़े पांच क्विंटल लाल मिर्च का यज्ञ किया था और घोषणा की थी कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो वह यज्ञ कुंड में जीवित समाधि ले लेंगे। लोकसभा चुनाव में दिग्विजय बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा से तीन लाख से ज्यादा वोटों से हार गए।
इसके बाद सोशल मीडिया पर बाबा का एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ। इसमें समाधि लेने के सवाल पर बाबा नाराज हो गए थे। रमजान के महीने में रोजा इफ्तार पार्टी की उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे कामाख्या धाम में तपस्या कर रहे थे।