Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: अज्ञात बदमाशों ने महिला के सिर में मारी गोली

Posted at: Feb 19 2018 7:00PM
thumb

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में अज्ञात बदमाशों ने एक अतिथि व्याख्याता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस की अतिथि व्याख्याता कीर्तिबाला सैनी (35) कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान हरसूद रेलवे स्टेशन के पास मोटरसायकल पर आये एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका और सिर में गोली मार दी। कीर्तिबाला को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
 
इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें खण्डवा जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। इसी बीच जिला अस्पताल में भर्ती किये जाने के पहले ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने उसके पति सोनू सैनी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया है कि कीर्तिबाला की शादी के बाद से ही उसका अपने पति से वाद विवाद होता रहता था। उसने अपने फौजी पति के खिलाफ दहेज प्रताडना और देह व्यापार के लिये उसे बेचने का भी प्रकरण भी दर्ज करा रखा है। यह मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज़ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।