Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

एमपी : मांडव की सीढ़ियों से दो बार फिसलीं हिलेरी क्लिंटन, फिर...

Posted at: Mar 13 2018 2:57PM
thumb

धार। भारत दौरे पर आई अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटंन इस समय मध्‍यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडव के दौरे पर हैं। मांडव घूम रही हिलेरी क्लिटंन यहां ऐतहासिक होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय दो दफा फिसल गई। हिलेरी के गाइड विश्वनाथ तिवारी ने बताया - हां, होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय वह दो बार फिसल गई थीं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
पहले ही किया था आगह
तिवारी ने कहा कि मकबरे की सीढ़ियों के बारे में उन्हें पहले ही सावधान कर दिया गया था, इसलिए सीढ़ियां उतरने के समय एक व्यक्ति सहायता के लिए उनके साथ था, लेकिन फिर भी वह फिसल गई, लेकिन एक व्यक्ति ने उन्हें संभाल लिया।
सेंडिल उतारकर उतरी सीढ़ियां
शायद हिलेरी क्लिटंन अपने सेंडिल की वजह से असंतुलित हुई, लेकिन दूसरी बार असंतुलित होने पर उन्होंने अपना सेंडिल निकाल दिया और सीढ़ियां उतरने के बाद उन्होंने उसे फिर पहन लिया। इसके बाद वह आगे रवाना हो गई।
पहले गई थी महेश्वर 
हिलेरी ने अपनी मांडव यात्रा के दौरान यहां के प्रसिद्ध स्मारकों जहाज महल, हिंडोला महल, होशंग शाह का मकबरा और जामा मस्जिद का भी दौरा। हिलेरी यहां महेश्वर एवं इन्दौर के पूर्व होलकर शासकों के वंशज रिजर्ड होलकर के निमंत्रण पर महेश्वर एवं मांडव की तीन दिवसीय यात्रा पर आई हुई थी।