Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

इंदौर : बारिश से लबालब हुआ यशवंत सागर, अब सिर्फ चार फीट खाली

Posted at: Jul 17 2018 11:04AM
thumb

इंदौर। 19 फीट गहरा यशवंत सागर अब सिर्फ चार फीट खाली है। अगर इसी तरह बरसात का सिलसिला जारी रहा तो तालाब लबालब हो जाएगा और सायफन खोलना पड़ जाएंगे। शहर को रोजाना 30 एमएलडी पानी सप्लाय करने वाला यशवंत सागर तालाब तेजी से भराना शुरू हो गया है। अगर महू, राऊ व आसपास बारिश होती है तो तालाबों में पानी आना शुरू हो जाता है। ये स्थिति बिलावली बड़े तालाब की भी है, जो तेजी से भरा रहा है।
 अगर सबकुछ ठीक रहा है तो सप्ताहभर में यशवंत सागर लबालब हो जाएगा और बिलावली भी 80 फीसदी तक भरा जाएगा। इन दोनों तालाबों से शहर को पानी सप्लाय होता है। इसलिए इनके भराने के साथ ही भू-जलस्तर में भी वृद्धि होगी। इधर, शहर में सूख चुके बोरिंगों में भी पानी आना शुरू हो गया है और ज्यादातर बोरिंग फिर से चालू हो गए हैं। 
सफाई का मिला फायदा
प्रभारी एडीशनल कमिश्नर संदीप सोनी ने बताया तालाबों का कैचमेंट एरिया की सफाई कराई गई थी। इसी का फायदा मिल रहा है कि पानी कहीं पर रुक नहीं रहा है और सीधे तालाब में आ रहा है। इससे तालाबों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। यशवंत सागर तालाब करीब 15 फीट तक भरा चुका है, जबकि उसकी क्षमता 19 फीट है।