Wednesday, 08 May, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

महिलाओं के प्रति गंदी है कमलनाथ और कांग्रेस की सोच- राजो मालवीय

Posted at: Nov 14 2018 7:32PM
thumb

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा महिलाओं को "सजावटी" बताये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति बार बार अभद्र टिप्पणियां करते हैं जिससे महिलाओं के प्रति उनकी सोच का पता चलता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा अपनी ही पार्टी की महिलाओं को 'सजावटी' कहकर संबोधित किये जाने पर सुश्री मालवीय ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ की सोच महिलाओं के प्रति गंदी है।

उन्होंने कहा कि जो महिलायें अपने घर-परिवार, नौकरी की तमाम परेशानियों से जूझते हुए पार्टी का काम करती हैं। उनके प्रति कमलनाथ का यह रवैया उन्हें चिंतित कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं के प्रति कर चुकें हैं। मालवीय ने मिस्टर बंटाधार, कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप्स और स्वÞ सत्यदेव कटारे द्वारा महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणियों को याद करते हुये कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा बार बार महिलाओं का अपमान किया जाता है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बलात्कारी प्रदेश कहकर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है।