Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

महाराष्ट्र : बाढ़ प्रभावित कोल्हापुर, सांगली जिले को वित्तीय मदद

Posted at: Aug 25 2019 1:16PM
thumb

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित दो जिले कोल्हापुर और सांग्ली को राज्य सरकार ने 64.65 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने कोल्हापुर को 32,10,30,000 रुपए की सहायता प्रदान की है। यह वित्तीय सहायता कोल्हापुर के 48,589 ग्रामीण परिवारों और 15,617 शहरी परिवारों में बांटी जाएगी। इसके साथ ही 615.95 टन गेहूं और चावल मुफ्त में 61,595 परिवारों में बाटा जाएगा।
महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले 10 -12 बार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से 350 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए है। 1,212 गांवों में से 1,041 गांव में फसलों को बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है तथा 1.5 हेक्टेयर खेती पानी में डूब गई है। बाढ़ से 75 प्रतिशत गन्ने की खेती भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
बाढ़ के कारण 27 गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए गए है। सांगली जिले में 32,55,80,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता 65,116 परिवारों में बांटेगी। इस रकम को 41,325 ग्रामीण परिवारों और 23,791 शहरी परिवारों में आवंटित किया जाएगा। सांग्ली जिले में 10,720 किवटंल अनाज जिसमे 53.60 किंवटल गेहूं और चावल भी शामिल है 53,608 परिवारों में बांटा जाएगा।