Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

पिक-अप वैन के नदी में गिरने से सात मजदूरों की मौत

Posted at: Nov 30 2019 4:24PM
thumb

मुंबई। महाराष्ट्र में धुले जिले के विन्चूर इलाके में पुल से एक पिक-अप वैन के नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 24 घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुयी है। उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कल रात करीब साढ़े 12 बजे उस समय हुआ जब पिक-अप वैन पुल से नीचे गिर गयी और वह भोरी नदी में डूब गयी। हादसे में मारे गये लोग मध्यप्रदेश के थे और धुले जिले में खेतीहर मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।