Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

‘फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार के खजाने का 40 हजार करोड का फंड केन्द्र को दिया’

Posted at: Dec 2 2019 11:13PM
thumb

येल्लापुर। भारतीय जनता पार्टी सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने दावा किया है देवेन्द्र  फडणवीस ने संख्या बल नहीं होने बावजूद इसलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे ताकि वह राज्य के खजाने से 40 हजार करोड़ रुपया निकालकर केंद्र को दे सकें। येल्लापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को चुनावी अभियान को संबोधित करते हुए हेगड़े ने यह दावा किया। इस क्षेत्र में पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। भाजपा के मुखर नेता हेगड़े ने कहा कि बहुमत न होने के बावजूद सरकार बनाने के पीछे एक ‘विशेष’ उद्देश्य था।
 
हेगड़े ने दावा किया कि राज्य सरकार की विकास निधि केन्द्र सरकार को हस्तांतरित करने के बाद ही फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र  दिया। उन्होंने दावा किया ,‘‘फंड ट्रांसफर करने के लिए यह एक ड्रामा था। यह इसलिए किया गया कि शिव सेना-कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाडी सरकार 40 हजार करोड़ रुपये का उपयोग नहीं कर सके।’’ फडणवीस ने कथित तौर पर धन के हस्तांतरण पर भाजपा सांसद के दावे का खंडन किया है और कहा,‘‘हेगड़े का दावा सच्चाई से परे हैं।’’