Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

भारतीय तट रक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

Posted at: Mar 10 2018 8:15PM
thumb

मुंबई। भारतीय तट रक्षक बल(आईसीजी) का एक चेतक हेलीकॉप्टर दक्षिणी मुंबई से नियमित गश्त पर उडान भरने के बाद दिन में अलीबाग के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक महिला चालक घायल हो गई है तट रक्षक बल ने यहां  जारी एक बयान में बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही नौसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों को तत्काल राहत एवं बचाव अभियान के लिए रवाना कर दिया गया और इन्होंने इसकी लोकेशन का पता लगाकर घटनास्थल से चार लोगों को बचा लिया। इस अभियान में वायु सेना ने भी हिस्सा लिया। बयान में कहा गया है कि इस हादसें में एक महिला विमान चालक घायल हुई है और उपचार के लिए उसे नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।