Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

चार साल में सबसे बड़ा आॅपरेशन - महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 16 नक्सली ढेर

Posted at: Apr 23 2018 10:28AM
thumb

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तडगांव के जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गढ़चिरौली के कसनपुर इलाके में रविवार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और 16 नक्सली को ढेर कर दिया। इस अभियान को सी- 60 कमांडो और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।
पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कई सीनियर कमांडर भी शामिल हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई उस समय आई है, जब इलाके में तेंदू पत्ता तोड़ने का सीजन चल रहा है। पिछले चार साल में गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा आॅपरेशन है। 
सौ नक्सलियों की थी टुकड़ी
 पुलिस को इस इलाके में 100 नक्सलियों की टुकड़ी का पता चला था। इसके बाद पुलिस बल ने दो दिन पहले से ही इस इलाके में कोंबिंग आॅपरेशन शुरू कर दिया था और फिर रविवार पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दी। सुबह-सुबह नक्सलियों पर अटैक कर दिया। मुठभेड़ के समय नक्सलियों के संख्या लगभग 50 के पास थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने इस आॅपरेशन को जारी रखते हुए 14 नक्सलियों को मार गिराया।
करते हैं वसूली
 तेंदू पत्ता तोड़ने के सीजन के दौरान ठेकेदारों से पैसे की उगाही के लिए नक्सली गढ़चिरौली में आते हैं। इस पैसे से वे वारदातों को अंजाम देते हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने कसनपुर इलाके के ताडगांव में सर्च आॅपरेशन चलाया।  नक्सलियों ने फायरिंग  कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।