Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मुंबई : मुलुंड स्टेशन पर वृद्ध को चलती ट्रेन से फेंका

Posted at: Apr 25 2018 12:31PM
thumb

नई दिल्ली। मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर चलती ट्रेन से 56 वर्षीय अधेड़ को एक युवा जोड़े ने धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि युवा जोड़े का अधेड़ से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद इस जोड़े ने उन्हें घक्का दे दिया और शख्स की ट्रेन से गिरते ही मौत हो गई। कुर्ला जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी कपल की पहचान की जा रही है।
पेशे से लोहा कारोबारी दीपक पटवा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुलुंड में रहते थे। वह पवई में काम करते थे। शनिवार को उन्होंने मुलुंड स्टेशन से ट्रेन से पकड़ी थी। शनिवार दोपहर पुलिस को जैसे सूचना मिली वे घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल शख्स को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।