Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

महिलाओं की प्रेरक महिला ने की आत्महत्या

Posted at: Jul 12 2018 5:38PM
thumb

मुंबई। महिलाओं को मोटर साइकिल चलाने का बढ़ावा देने वाली 27 वर्षीय महिला ने पश्चिम उपनगर गोरेगांव स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आज आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार चेतना पंडित ने आत्महत्या से पूर्व लिखे पत्र में कहा है कि पति से अलग होने, अवसाद में जाने तथा अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाने के कारण वह खुदकुशी कर रही है। इस संबंध में किसी को दोषी नहीं समझा जाए। चेतना पंडित किराये के घर में तीन अन्य दोस्तों के साथ रहती थी।  यह मामला तब प्रकाश में आया जब कल रात वह लगभग सवा नौ बजे रात एक दोस्त के आने पर घर का दरवाजा नहीं खोला गया तब उसने चाबी बनाने वाले को बुलाया और दरवाजा खुलने के बाद महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला।