Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

मूवी रिव्यू ''टोटल धमाल'': दर्शक हुए हंस-हंस कर लोटपोट

Posted at: Feb 22 2019 1:17PM
thumb

कलाकार: अनिल कपूर, अजय देवगन, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर 
 
निर्देशक: इंद्र कुमार 
 
बॉलीवुड डायरेक्टर इंद्र कुमार ने 'डबल धमाल' के बाद 'टोटल धमाल' को बनाने का फैसला लेकर बड़ा रिस्क लिया था। क्योंकि इससे पहले आई 'डबल धमाल' बॉक्स ऑफ़िस पर फ़्लॉप रही थी। ऐसे में ये रिस्क था कि 'टोटल धमाल' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा या नहीं? इसके लिए इंद्र कुमार ने फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ-साथ अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे सितारों को भी जोड़ा। अजय देवगन-माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के चलते फिल्म को लेकर अच्छा उत्साह बना।
 
अब अगर फिल्म के पहले भाग की बात की जाए तो यह अजय देवगन और संजय मिश्रा के साथ शुरू होती है, जो बोमन ईरानी से 50 करोड़ रुपय चुराते है। लेकिन परेशानी तब हो जाती है जब अजय और संजय का साथी उनको डबल क्रॉस करके सारे रुपये ले उड़ता है और एक हादसे में मर जाता है। लेकिन मरते हुए वो अनिल और माधुरी दीक्षित समेत अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख को ये राज की बात बता जाता है की पैसा कहाँ है।
 
इसके बाद कहानी इसी 50 करोड़ की दौड़ को लेकर शुरू होती। इन सभी के साथ अजय देवगन और संजय मिश्रा की 50 करोड़ रुपये के पीछे भागने लगते है। लेकिन अब दूसरे भाग में देखना होगा की 50 करोड़ किसके हाथ लगते हैं। 
 
पहले भाग में इन कलाकारों की अदाकारी की अगर बात की जाए तो अनिल-माधुरी का लड़ाकू पति-पत्नी एक्ट लोगों को खूब हंसता है। इसके साथ-साथ अरशद-जावेद की जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही है। अजय देवगन और संजय मिश्र के साथ रितेश देशमुख की बात करें तो ये सभी पर्दे पर ठीक-ठाक कॉमडी करते नज़र आते हैं। कुछ ही देर में हम फिल्म का पूरा रिव्यू लेकर आएंगे, लेकिन तब तक आप बने रहिए बॉलीवुड लाइफ हिंदी के साथ।