Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

देश

कांग्रेस का हाथ छोड़ अब शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर!

Posted at: Sep 18 2019 4:04PM
thumb

मुंबई। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। वहीं अब खबर है कि उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल होने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाली उर्मिला ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पीए मिलिंद नारवेकर से मुलाकात की है।
ऐसा बताया जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को उर्मिला के अगले राजनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि 10 सितंबर को उर्मिला ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। उर्मिला ने लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गईं थी।