Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, 153 यात्रियों की सांसे अटकीं

Posted at: Oct 10 2019 1:26AM
thumb

चेन्नई। दिल्ली से चेन्नई जा रहे स्पाइसजेट के विमान में बुधवार को रात को तकनीकी गड़बड़ी के चलते उसमें सवार 153 यात्रियों की सांसें अटक गईं। दिल्ली से उड़ान भरने के बाद चेन्नई में लैंडिंग करते वक्त उसके पंखों में गड़बड़ी आ गई थी। मगर पायलट ने सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग करा ली। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि बोइंग बी737 एयरक्राफ्ट के लैंडसिंग फ्लैप्स नहीं खुले, लेकिन पायलट सुरक्षित लैंडिंग करा ली। विशेषज्ञों के मुताबिक फ्लैप्स का इस्तेमाल टेक आफ या लैंडिंग के वक्त होता है। इससे विमान की गति को कम करने में मदद मिलती है।