Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

देश

गुणवत्ता का ध्यान रखें निर्यातक: पीयूष गोयल

Posted at: May 29 2020 12:33AM
thumb

नई दिल्ली। केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को  कहा कि भारतीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थान बनाने के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी और गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्माण करना चाहिए। गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ और एक्जिम बैंक की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निर्यात कारोबारियों को नये बाजार तलाश करने चाहिए और भारतीय उत्पादों की कीमतों में कमी करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्योगों के विकास में निजी क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होगी और सरकार की भूमिका कम होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्यात की बढ़ोतरी मूल रूप से विनिर्माण, विविधता, नवाचार और नये बाजार पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि विविधता निर्यात बढ़ाने की आवश्यक तत्व है। यह अर्थव्यवस्था के विकास के लिये जरूरी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में स्वदेशी उत्पादों को विदेश भेजा जा सकता है। इनमें  वाहन कलपुर्जे,   फर्नीचर, वातानुकूलन उपकरण और अन्य उत्पाद शामिल हैं।