Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

देश

झारखंड : मिशनरीज के शिशु गृहों की जांच के आदेश

Posted at: Jul 17 2018 11:24AM
thumb

नई दिल्ली। झारखंड के रांची में मिशनरीज आॅफ चेैरिटी से से बच्चे बेचने की खबरों के बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस संस्था के देशभर में सभी शिशु गृहों का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकारों से मिशनरीज आॅफ चैरिटी के सभी शिशु गृहों का तत्काल निरीक्षण करने को कहा गया है। इसके अलावा राज्य के सभी बाल देखभाल केंद्रों का पंजीकरण एक महीने के भीतर करने और उन्हें केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण के साथ संबद्ध करने को भी कहा है।