Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

देश

मुखर्जी, मनमोहन, सोनिया ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी

Posted at: Nov 14 2018 1:45PM
thumb

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह शांति वन पहुंचे और नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।