Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

खेल

साक्षी मलिक खेलेंगी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप

Posted at: Sep 18 2018 11:08AM
thumb

नई दिल्ली। नाटकीय घटनाक्रम के बाद पहलवान साक्षी मलिक को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का टिकट मिल गया है। दरअसल चैम्पियनशिप के लिए ट्रॉयल होने थे। ऐसे में फॉर्म के साथ पहले से संघर्ष कर रही साक्षी का सामना 62 किग्रा में सरिता मोर से होना था। लेकिन ऐन मौके पर सरिता ने चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया। 
8इससे ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी की चैम्पियनशिप के लिए सीधी राह खुल गई। बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों 2018 में साक्षी कांस्य पदक हासिल कर सकी थी जबकि एशियाई खेलों में वह कोई भी पदक जीतने में नाकाम रही थी। भारतीय कुश्ती महासंघ चाहता था कि सुशील और साक्षी ट्रायल्स में भाग लें लेकिन सुशील ने खराब फार्म के कारण ट्रायल्स में भाग नहीं लिया।