Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

अन्‍य

सड़क हादसे में प्रखंड कर्मचारी की मौत

Posted at: Sep 19 2018 7:22PM
thumb

जमुई। बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में प्रखंड कार्यालय के एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चकाई प्रखंड कार्यलय में सहायक के पद पर कार्यरत प्रिया राज अंबष्ट (27) झारखंड के देवघर से चकाई आ रही थी तभी सगदनीडीह मोड़ के समीप उनका वाहन एक खड्ड में फंस कर पलट गया। इस हादसे में प्रखंड कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गर्इ। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।