Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

अन्‍य

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू

Posted at: Feb 18 2019 5:40PM
thumb

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने शोपियां के क्रावूरा गांव में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गांव के प्रत्येक घर तथा आसपास के खेतों में भी खोजबीन का काम किया। उन्होंने कहा, अभी तक आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है और तलाश अभियान जारी है।