Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

हरियाणा की मंडियों में 73.56 लाख टन से अधिक धान की आवक

Posted at: Dec 4 2019 3:56PM
thumb

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक लगभग 73.56 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने लगभग 64.13 लाख टन और मिलरों ने लगभग 9.43 लाख टन धान की खरीद की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कुल आवक में से सरकार एजेंसियों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 34.87 लाख टन, हैफेड ने 19.84 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 9.37 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 4,725 टन से अधिक धान की खरीद की है।
प्रवक्ता ने जिले की मंडियों में अब हुई धान आवक की जानकारी देते हुये बताया कि करनाल में 17.49 लाख टन, कुरूक्षेत्र 11.42 लाख टन, अम्बाला 8.82 लाख टन, फतेहाबाद 8.34 लाख टन, कैथल 7.58 लाख टन, यमुनानगर  7.28 लाख टन, सोनीपत 2.64 लाख टन, सिरसा 2.03 लाख टन, जींद 1.90 लाख टन, पंचकूला 1.61 लाख टन, पानीपत 1.39 लाख टन, पलवल 1.21 लाख टन, हिसार 1.20 लाख टन, रोहतक 36,947 टन, फरीदाबाद 14,148  टन और मेवात में 8,653 टन धान की आवक हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की मंडियों में अब तक 2.69 लाख टन से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है जबकि गत वर्ष यह आंकड़ा 1.80 लाख टन था। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 2.67 लाख टन से अधिक की खरीद की है।