Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

राजस्व वसूली करने गये अधिकारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला

Posted at: Feb 19 2018 8:11PM
thumb

कासगंज। राजस्व वसूली को गई अधिकारियों की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव कर दिया। जिसमें दो लोगों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार ने सोरों कोतवाली में ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सोमवार को सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव गदहपुरा आलमपुर में राजस्व वसूली के लिए नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंची थीं। यहां ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। जिससे अमीन प्रेमसिंह और गार्ड दिलीप को गम्भीर चोटें भी आईं। दोनों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने गार्ड दिलीप कुमार से उसकी रायफल भी छीन ली। नायब तहसीलदार ने सोरों कोतवाली में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसके बाद पुलिस ने एक दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लिया और गार्ड की रायफल बरामद की। 
गौरतलब है कि गदहपुरा आलमपुर निवासी कप्तान सिंह और सोरन सिंह पुत्रगण मोहन सिंह पर सोरों भूमि विकास बैंक का लगभग सवा चार लाख रुपये का कर्ज बकाया था। जिसकी वसूली के लिए नायब तहसीलदार टीम के साथ गांव पहुंची थीं।