Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

चलती बस में लगी आग, 60 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

Posted at: Feb 19 2018 9:07PM
thumb

रांची। हजारीबाग से रांची आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

बताया गया है कि हादसा डेमोटांड एनएच-33 पर हुआ। हजारीबाग से रांची जा रही मनोज रथ यात्री बस में अचानक आग लग गई। घटना को लेकर बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग लगने से पहले सभी यात्री बस से सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ी घटना टल गई।

-------रविवार को भी हुआ था ऐसा ही हादसा

बस में आग लगने की घटना रविवार को भी हुई थी। जब पटना से रांची जा रही एक लग्जरी बस में रविवार की सुबह करीब सवा 6:00 बजे रामगढ़ में पटेल चौक के पास आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के लगभग 40 मिनट बाद दमकल वहां पहुंची। आग पर काबू पाया। बस में आग लगते ही बस में सवार सभी 40 यात्री अपने सामान सहित सुरक्षित बाहर निकल गए थे।

जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर पटेल चौक के पास अचानक बस के बाएं साइड का टायर फट गया था। इसके बाद टायर के बगल में अवस्थित डीजल टंकी से धुआं उठना शुरू हो गया। बस चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी यात्रियों को सामान सहित बस से तत्काल उतर जाने को कहा।